अलग अलग हादसों में महिला समेत चार घायल-
श्रावस्ती, अप्रैल 29 -- श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा ग्राम पंचायत के शहीद बाबा पुरवा निवासी विनोद (26) पुत्र राम सजन बुधवार को ई-रिक्शा में आधा दर्जन सवारी बैठाकर गोविन्द पुर मोड़ जा रहा था। गोविन्द पुर मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में चालक विनोद के साथ ही गोलीराम (65) गंभीररूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। इसी तरह नवीन माडर्न थाना क्षेत्र श्रावस्ती के कल्यानपुर निवासी स्वरता (75) पत्नी कृष्ण कुमार पैदल ही अपने नए घर पटना कोठार जा रहीं थी। जिन्हे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दो सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हादसे में वह गंभीररूप से घायल हो गईं। जिन्हे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.