गाजीपुर, अप्रैल 30 -- बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बहादुरगंज नगर क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला और एक युवक की जान चली गई। मऊ बहादुरगंज बॉर्डर पर ई-रिक्शा में बाइक की टक्कर से 22 वर्षीय अनुराग तिवारी पुत्र विनोद तिवारी निवासी ग्राम सभा देवली सलामतपुर की मौत हो गई। वहीं ट्रेलर के धक्के से घायल 50 वर्षीय संजू देवी पत्नी राजकुमार राम निवासी वार्ड नंबर-1 पुरानीगंज ने दम तोड़ दिया। हादसे में एक युवक भी घायल हो गया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार अनुराग तिवारी उर्फ छोटू और उसका साथी साहिल पटेल मऊ जा रहे थे। मऊ बहादुरगंज बॉर्डर पर मऊ के तरफ से आ रही आटा, मैदा से भरी ई-रिक्शा में बाइक टकरा गई। हादसे में अनुराग अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और छटपटाने लगा। सिर में चोट के कारण खून बहुत तेजी से...