गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साइबर सिटी और इसके आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार और लापरवाही का जानलेवा सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों के भीतर सोहना, मानेसर, फर्रुखनगर और बिलासपुर क्षेत्रों में हुई भीषण सड़क दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। कहीं दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में पैदल यात्री को कुचल दिया गया, तो कहीं गलत दिशा से आ रहे ट्रकों ने बाइक सवारों की जिंदगी खतरे में डाल दी। गुरुग्राम पुलिस ने इन सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में छह लोग घायल, तीन की हालत गंभीरसैर पर निकले व्यक्ति को कैंटर ने मारी टक्कर सोहना के गांव लाखूवास में सुबह की सैर के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। पीड़ित वेदपाल...