बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- रहुई में ईंट-भट्ठे पर पानी भरे गड्ढे में डूबा बच्चा दीपनगर में शौचालय की टंकी में गिरकर हुई मौत फोटो : रहुई मौत-रहुई थाना क्षेत्र के गैबी गांव के पास मंगलवार को हादसे के बाद लोगों की भीड़। बिहारशरीफ/रहुई, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हादसों में दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी। रहुई में ईंट-भट्ठा पर पानी भरे गड्ढे में डूबकर एक बच्चे की जान चली गयी। वहीं, दीपनगर में नवनिर्मित मकान की शौचालय की टंकी में गिरने से बच्चे की मौत हो गयी। संबंधित थानों की पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- बाउली में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत रहुई थाना क्षेत्र के गैबी गांव के पास ईंट-भट्ठे पर बने पानी के गड्ढे में डूबकर मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी रंजन रविदास के आठ वर्षीय पुत्...