लखीमपुरखीरी, जून 20 -- गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की दोपहर बाद तक हुए दो हादसों में बरेली निवासी युवक समेत दो की मौत हो गई। हादसे में बरेली निवासी कार चालक की पत्नी और बच्चा भी जख्मी हो गया। उनको शाहजहांपुर रेफर किया गया है। उधर नीमगांव क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। मोहम्मदी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर गांव बरैचा के पास स्विफ्ट कार चालक के नियंत्रण खो जाने से पुलिया से टकरा गई। स्विफ्ट कार चालक अंकित (30) निवासी आंवला जिला बरेली अपनी पत्नी शालिनी और डेढ़ वर्षीय पुत्र शाश्वत को लेकर मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बुझारी में पत्नी के मामा के दसवां संस्कार में सम्मिलित होने आ रहे थे। यह भी पढ़ें- तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवारों की एंगल से टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर शुक्रवार की दोपहर बाद करीब चा...