बागपत, मार्च 5 -- बागपत, हिटी। जिलेभर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में किसान समेत तीन लोगों की दर्दनाम मौत हो गई, जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार दिलवाया जा रहा है। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस को हादसों की सूचना दे दी गई है।अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी दो युवक संदीप और महीपाल बुधवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर चौहल्दा गांव गए थे। वहां से वापस लौटते समय बागपत-मेरठ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को पहले कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से एक युवक को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया, जबकि दूसरे युवक को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक संदीप की उपचार के दौरान मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.