मुरादाबाद, जून 29 -- थाना क्षेत्र में रविवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। पहला हादसा मुरादाबाद-रामपुर बाईपास पर रविवार देर रात करीब एक बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीर एकत्र हो गए। हादसे में कार सवार अमित, सुनील कुमार और शिवानी निवासी धमोरा जिला शाहजहांपुर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी लोग दिल्ली जा रहे थे। बताया गया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरा हादसा में जुमे के बाजार निवासी समीर का तीन वर्षीय पुत्र हुसैन घर से सामा...