कुशीनगर, नवम्बर 17 -- तमकुहीराज। रविवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुए मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इसमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी तमकुहीराज के अधीक्षक डा. हिमांशु कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में घायल चार लोग प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेवरही थानाक्षेत्र के अहिरौली मिश्र निवासी शमीम 35 व तमकुहीरोड निवासी अभिनव सिंह 17 के बीच आमने-सामने हुई बाइक टक्कर के बाद दोनों को चोटें आई थी। दूसरे मार्ग दुर्घटना में घायल तमकुहीराज थानाक्षेत्र के परसौन निवासी जीतन कुशवाहा 35 व चखनी खास निवासी रंजू देवी 20 को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज लाया गया। यहां इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल शमीम व जीतन कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.