अलग-अलग हादसों में चार घायल, एक सदर अस्पताल रेफर
हमीरपुर, मई 11 -- मौदहा। क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। जिनमें एक को रेफर किया गया है। रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर छिरका गांव के पास सड़क हादसे में रीवन निवासी 25 वर्षीय मुकेश और गहरौली निवासी लखन घायल हो गए। इसी तरह भरुआ सुमेरपुर निवासी 27 वर्षीय सिद्धगोपाल ठेले से ईंट उतारते समय चट्टा भरभराकर गिरने से उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बा निवासी आलोक रविवार रात सीढ़ियों से उतरते समय पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.