मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- मुजफ्फरनगर शहर के रुड़की रोड और चरथावल के बिरालसी मार्ग पर हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रुड़की रोड पर बुधवार को कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार से पहले मौत हो गई। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके अलावा चरथावल क्षेत्र में बिरालसी गांव के पास डंपर से हुई भिड़ंत में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम कुल्हेड़ी निवासी मुंतज़िर पुत्र इमरान अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। बिरालसी गांव के पास सामने से आ रहे डंपर से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुंतज़िर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.