गोंडा, मई 4 -- नवाबगंज/मनकापुर, हिटी। नवाबगंज थानाक्षेत्र में कटरा तिराहे से फोरलेन जाने वाले हाईवे पर सोमवार सुबह ट्रेलर की चपेट में ट्रैक्टर के आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के चाचा के तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर मनकापुर में हुए हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के कंचनापुर गांव के रहने वाले राम बाबू यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई समयदीन का बड़ा लड़का राजू यादव (18) सोमवार सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अयोध्या जा रहा था। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत कटर...