मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- होली के दिन बुधवार को अलग-अलग हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कई बाइक सवार व राहगीर घायल हो गये। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बाद में प्राथमिक उपचार देकर सभी घायलों को जिला अस्पताल से घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार रुड़की रोड पर बुधवार को कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार से पहले मौत हो गई। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके अलावा चरथावल क्षेत्र में बिरालसी गांव के पास डंपर से हुई भिड़ंत में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम कुल्हेड़ी निवासी मुंतज़िर पुत्र इमरान अपनी बाइक से कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.