अलग-अलग हादसे में दो की मौत, मुकदमा दर्ज
बस्ती, जुलाई 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया और वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के हरखाबारी के पास हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णा भगौती निवासी रामलखन ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा विष्णु 16 जुलाई की रात अपने दोस्त साहिल के साथ बाइक से महसो से घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे डिलिया स्थित गुड्डू के घर के सामने एक मालवाहक टेंपो ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान विष्णु की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, वाल्टरगंज पुलिस ने हरखाबारी के पास सड़क हादसे में रामअचल की मौत के मामले में भी केस दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.