मथुरा, फरवरी 26 -- जिले में अलग-अलग स्थान पर हुए हादसों में दो की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया। बुधवार दोपहर 12 बजे करीब डीग रोड, गोवर्धन पर कुम्हेर की ओर से स्कूटी सवार रुस्तम सिंह (50) निवासी गांव चकमपारा, कुम्हेर गोवर्धन की ओर आ रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके चलते स्कूटी व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिये भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने रुस्तम सिंह को मृत घोषित कर दिया, बाइक सवार युवक सौरभ (27)निवासी मगोर्रा को गंभीर हालत चिंताजनक होने पर आगरा रैफर कर दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.