बिहारशरीफ, मार्च 5 -- अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोग घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होलिका दहन से लेकर रंगोत्सव तक जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये । शहर के जमालुपर में पैदल जा रही 70 साल की सावित्री देवी को अनियंत्रित बाइक ने कुचल दिया। हादसे में महिला के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं। खांडपर की महिला का इलाज प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, शहर के खांडपर ही अनियंत्रित ऑटो ने होली के दिन 18 साल के सूरज कुमार को धक्का मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। जबकि, होलिका दहन के दिन शहर के खांडपर ही तीन टेम्पो की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.