मधुबनी, जनवरी 2 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया। एनएच 27 पर महीनाथपुर चौक के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक-अंकित कुमार (पिता दिलीप यादव), अभिनाश कुमार (पिता रामबाबू सहनी) एवं गौरभ कुमार (पिता ज्ञानेश्वर भंडारी), तीनों निवासी लहेरियासराय, दरभंगा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर भेजा गया। वहीं, दुर्घटना में घायल महिनाथपुर निवासी लीलाधर झा (पिता हरे कृष्ण झा) की हालत नाजुक होने पर उन्हें दरभंगा रेफर किया गया। दूसरी ओर एनएच-27 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.