औरैया, नवम्बर 18 -- जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और राहगीरों ने घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को गंभीर स्थिति देखते हुए कानपुर और सैफई रेफर किया गया। पहली दुर्घटना नेशनल हाईवे पर मंडी समिति के पास बाबा होटल के सामने हुई। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के व्योरा ऊंचा निवासी 40 वर्षीय बलराम पुत्र लज्जाराम अपने 18 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार और रिश्तेदार 18 वर्षीय शिव सिंह पुत्र श्याम बिहारी निवासी होड़न बीजलपुर, अयाना के साथ कार्ड बांटकर लौट रहे थे। इसी दौरान शहर के नारायनपुर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र जगन्नाथ प्रसाद, जो दावत से लौटते हुए साइकिल से घर जा रहे थे, उनकी बाइक से जोरदार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.