औरैया, मार्च 3 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दलेलनगर निवासी लगभग 45 वर्षीय सितारा पत्नी मजीद को अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शेखपुर अजीतमल निवासी 50 वर्षीय राजेश पुत्र सूबेदार सिंह को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसों में गिरधारीपुरा निवासी 12 वर्षीय अनमोल, गढ़ श्रीनगर अटसू निवासी 40 वर्षीय अनूप, नौ वर्षीय ओम, 30 वर्षीय पूजा, भाषण निवासी 44 वर्षीय पिंटू, झींझक कानपुर देहात निवासी 35 वर्षीय म...