औरैया, अप्रैल 30 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में नेशनल हाईवे व ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दंपती समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों व पुलिस की मदद से एम्बुलेंस 108 के जरिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर किया गया। अयाना थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी प्रमोद अपनी पत्नी अर्चना के साथ बुधवार शाम बाइक से देवरपुर जा रहे थे। सलैया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं धीरजपुर निवासी चुन्नीलाल अपने 17 वर्षीय पुत्र नरेंद्र के साथ बुधवार रात कार्यक्रम से लौट रहे थे। फफूंद रोड पर नहर के पास अचानक आए कुत्ते से बाइक टकरा गई, जिससे पिता-पुत्र गिरकर घायल हो गए। शहर के नारायणप...