रामपुर, फरवरी 26 -- अलग-अलग हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला स्पताल में भर्ती कराया। दो को परिजन प्राइवेट स्पताल लेकर चले गए। चारों की हालत गंभीरानी हुई है। दोनों मामलों में संबंधित थानों में रपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पहला हादसा सिविल लाइंस कोतवालीोत्र में पनवड़िया के पास हुआ। पनवड़िया चक शादीनगर निवासी संदीप बाइक से मालगोदाम की ओर जा रहा था। साथ में उसका दोस्त विशाल भी था। रास्ते में मालगोदाम के पास बरेली की ओर से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों मय बाइक घसिटते हुए चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में कार चालक के खिलाफ सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।...