लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- संसारपुर, संवाददाता। थाना मैलानी क्षेत्र की टेढ़वा चौकी के पास नेशनल हाइवे 730 पर जंगल मे बीती रात एक घंटे के अंतराल पर अलग अलग दो बाइक सवार अज्ञात वाहन से टकरा गए। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृत पड़े बाइक सवार के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद उसका पंचनामा भराकर उसके शव को जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी घटना में घायल बाइक सवार को एम्बुलेंस की मदद से गोला सीएचसी भिजवाया, जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।थाना फूलबेहड़ के सिकटिया निवासी रामनरेश का बेटा सुमित कुमार रविवार की देर रात बाइक से खुटार की तरफ जा रहा था कि नेशनल हाइवे 730 पर स्थित टेढ़वा पिकेट से पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.