प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर गांव निवासी धुन्नी लाल का 25 वर्षीय बेटा धीरु गौतम अपने गांव के ही साथी विजय के 21 वर्षीय बेटे निखिल पांडेय, सुखदेव के 17 वर्षीय बेटे अमन के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। वाहन की टक्कर से सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कोतवाली के शेखपुर आशिक गांव निवासी मनी सरोज का 21 वर्षीय बेटा महेश सरोज बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। इसी गांव के विकास की 26 वर्षीय पत्नी पूजा सरोज वाहन की टक्कर से घायल हो गई। हथिगवां थाना क्षेत्र के भीख का पुरवा पुरनेमऊ गांव निवासी शिव दर्शन की 55 वर्षीय पत्नी निर्मला वाहन की टक्कर से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- हादसों में नौ घायल, एक की हालत गंभीर कोतवाली के पछिया बरई गांव निवासी हीरालाल का 23 वर्षीय बेटा मनीष कुमार बाइक से जाते समय वा...