मिर्जापुर, मार्च 20 -- राजगढ़। स्थानीय क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बालिका समेत आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर बाइक दुर्घटना में 18 वर्षीय शिवा, 19 वर्षीय कोमल घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में ददरा गांव निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार और कुड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय शनि कुमार बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। तीसरी घटना में सरंगा गांव निवासी 6 वर्षीय रूबी , 42 वर्षीय अजोरा देवी तथा 22 वर्षीय रवि गिरी तीनों एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। गांव के पास ही अनियंत्रित बाइक से गिरकर चोटिल हो गए। चौथी घटना में मगरदहा गांव निवासी 28 वर्षीय श्याम सुंदर साइकिल सवार को बचाने में कुड़ी गांव के पास नह...