अलग-अलग सड़क हादसे में प्रधानाचार्य समेत दो घायल
कुशीनगर, मई 16 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। खड्डा-पनियहवा मार्ग पर स्थित जखिनिया चौराहे के समीप शनिवार की सुबह बाइक और टेंपो की टक्कर में बाइक सवार प्रधानाचार्य घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। दूसरी घटना में बाइक की ठोकर लगने से छह वर्षीय बालक घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है।खड्डा कस्बे के शिवाजी मोहल्ला निवासी वेदप्रकाश गुप्त पनियहवा क्षेत्र के सूरजपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की सुबह वह रोज की तरह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान जखिनिया चौराहे के आगे सामने से आ रहे टेंपो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वेदप्रकाश गुप्त घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल प्रधानाचार्य को तत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.