अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल
आजमगढ़, सितम्बर 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत पहली दुर्घटना की जानकारी बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तेंनुआ मोड़ के पास रविवार की सुबह दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार के पास शनिवार की शाम हुई दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। सिधारी थाना क्षेत्र के चक बिलिंदा गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार मजदूरी करता था। शनिवार की शाम को वह शहर से काम कर बाइक से घर लौट रहा था। भदुली बाजार के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गई। घायल युवक को मंडलीय अस्पतल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। वह दो भाई और एक बहन में बड़ा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.