रांची, मार्च 21 -- मांडर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मलटोटी पुल के निकट शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे की है। बताया जाता है कि मलटोटी निवासी 60 वर्षीय गंगी उराइंन पैदल सड़क पर जा रही थी इसी दौरान एक बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में गंभीर चोट लगने से गंगी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मांडर पुलिस ने तीनों को रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंगी को मृत घोषित कर दिया वहीं, अन्य दोनों युवकों का इलाज मिशन स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दूसरी घटना शुक्रवार रात लगभग 9:00 बजे की है जहां पुनगी रोड पर एक बाइक सवार को ऑटो से धक्का लगने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.