मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चौबीस घंटे के अंदर हुए सड़क हादसे में दादी-नाती समेत सात लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दादी-नाती समेत तीन की हालत गंभीर देख उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया। दुर्घटना राजगढ़, विंध्याचल और हलिया थाना क्षेत्र की है। राजगढ़ संवाद अनुसार चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव की 60 वर्षीय पार्वती अपने 10 वर्षीय नाती बब्बू सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अर्टिगा कार से बीना सोनभद्र गई थीं। बुधवार रात लगभग एक बजे वापस घर लौट रही थीं। चालक कार लेकर जैसे ही राजगढ़ के नदिहार गांव के पास पहुंचा। तभी थ्रेशर लेकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.