अलग-अलग स्थान से तीन तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चरस बरामद
मुरादाबाद, मई 9 -- मझोला थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थान से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक-एक किलो से अधिक चरस बरामद किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला एसएचओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार रात अभियान चलाया गया। इस दौरान एसआई विनीत खैवाल की टीम ने रात 11:30 बजे सूत मिल के के सामने कुन्दनपुर निवासी विशाल दिवाकर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 117 ग्राम चरस बरामद की गई। इसी तरह एसआई कुलदीप कुमार की टीम ने केजीके कॉलेज स्विमिंग पुल के खंडहर की सीढ़ियों के पास से रात प्रकाशनगर गली नंबर 2 निवासी प्रियांशु सक्सेना उर्फ सत्या को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 किलो 80 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके अलावा एसआई नितेश कुमार शर्मा की टीम ने कचोधन के पैदान के पास से देर रात करीब डेढ़ बजे पुतली घर चौराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.