सहारनपुर, अप्रैल 13 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में मोबाइल फोन टावरों से बैटरी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिससे पुलिस और मोबाइल कंपनियों के अधिकारी भी परेशान है। हाल ही में बीते दो दिनों के भीतर चोर गिरोह ने अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम देते हुए करीब 40 बैटरियां चोरी कर ली हैं। इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि गिरोह पूरी योजना और तैयारी के साथ काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि चोर गिरोह स्कार्पियो कार में सवार होकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है। यह गिरोह स्कॉर्पियो कार में घूमकर सुनसान या कम निगरानी वाले इलाकों में लगे मोबाइल टावरों को निशाना बना रहा है। विशेष रूप से देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात कई चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। चोर टावरों में लगी महंगी बैटरियों को निकालकर फरार हो जाते हैं, जिससे कंपनियों को भारी आर्थिक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.