अलग-अलग स्थानों से दो लोग लापता
फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। फरीदाबाद में दो अलग-अलग मामलों में एक युवक और एक व्यक्ति के लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं। परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर उनकी तलाश की मांग की है। पहले मामले में बिहार निवासी कमल पंडित ने बताया कि उसका 21 वर्षीय भाई रंजीत कुमार, जो ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में किराये पर रहकर मजदूरी करता था, 20 अप्रैल को दिल्ली जाने के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा और तब से लापता है। दूसरे मामले में रिंकी नामक महिला ने शिकायत दी कि उसके पिता रामआसरे 16 अगस्त 2025 को बिना बताए घर से चले गए थे और अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.