चंदौली, फरवरी 1 -- चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से बलुआ पुलिस ने शनिवार को गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया। बलुआ एसओ अतुल कुमार को मुखबीर से सूचना मिली कि खण्डवारी में पुराने ट्यूबेल के पास एक और गुरेरा फुलवरिया मार्ग पर गांजा तस्कर गांजा बेच रहे है। पुलिस ने टीम बनाकर दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। बताया कि एक अभियुक्त खण्डवारी गांव का रहने वाला रामभरोस गुप्ता और दूसरा सकलडीहा कोतवाली के डेढावल का रहने वाला कमलेश सोनकर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.