आजमगढ़, मार्च 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तरवां थाना क्षेत्र के बहलोलपुर स्थित रामप्रताप इंटर कॉलेज के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी की। पुलिस से घिरने पर बदमाश ने पुलिस पर फायर शुरू कर दिया। पुलिस की गोली दाएं पैर में लगने से रमेश यादव उर्फ अनार यादव निवासी सिंहपुर घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। पकड़ा गया बदमाश टेंपो चालक पर फायरिंग की थी।इसके साथ ही नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहती घाट के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह निवासी चकलालचन्द थाना जीयनपुर घायल हो गया, उसके बाए पैर में गोली लगी है। ...