कानपुर, जून 7 -- पुखरायां, संवाददाता। अलग -अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। जिसमें चार की गंभीर हालत देख मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। कानपुर के काकादेव निवासी हेमन्त, आशीष व देवेन्द्र कार से भोगनीपुर आ रहे थे। जुनैदपुर गांव के पास अज्ञात गाडी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। वहीं हमीरपुर के कुरारा गाव निवासी नरेन्द्र अपनी पत्नी जयन्ती व पुत्र राकेश के साथ बाइक से भोगनीपुर आ रहे थे। नोनापुर मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां जयन्ती समेत हेमन्त, आशीष व देवेंद्र को मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहीं डेरापुर कस्बे के देवीसहाय इंटर कालेज के पास सुजगवां भोगनीपुर निवासी बाइक सवार दशरथ सिंह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये। उन्हेंसीएचसी से मेडिकल कालेज रे...