सोनभद्र, अप्रैल 7 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात विषाक्त पदार्थ के सेवन से दो लोग अचेत हो गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।बभनी थाना क्षेत्र के अहिरबुढ़़वा गांव के मनरुटोला में सोमवार की रात करीब दस बजे अपने साले के तिलक के कार्यक्रम में आए जीजा दिल्ली निवासी 28 वर्षीय उमेश ने किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहीं बभनी थाना क्षेत्र के झापर गांव के पतखिरना टोले में सोमवार की रात परिजनों के बाइक चलाने से मना करने पर 18 वर्षीय कृपाशंकर पुत्र रामनारायण ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे हालत बिगड़ने पर उसे म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। म्योरपुर अस्पत...