मधुबनी, मार्च 7 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। अलग- अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। घायलों में भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नरुआर गांव निवासी 19 वर्षीय शिवशंकर चौधरी और 21 वर्षीय पप्पू चौधरी शामिल हैं। वहीं अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के सिरखड़िया गांव की 25 वर्षीय गीता देवी तथा झंझारपुर थाना क्षेत्र के झंझारपुर गांव निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मण महतो भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मारपीट की घटना को लेकर अभी तक संबंधित थानों में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.