बाराबंकी, अप्रैल 21 -- बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जहांगीराबाद थाना के नई बस्ती मजरे बहादुरपुर निवासी मोहम्मद साहिल ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे जब वह लक्ष्मी नगर से अपने गांव लौट रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते सन्ते उर्फ सुमित, उसके भाई ललित और पिता जगदीश ने उसे घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहा। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज इसी थाना के ग्राम अजीमनगर निवासी शबाना ने अपनी बहन रुखसाना और बहनोई शकील पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.