मथुरा, मार्च 28 -- मथुरा-दिल्ली रेल रूट पर अलग अलग स्थानों पर ट्रेनों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जीआरपी दोनों शवों की पहचान के प्रयास कर रही है। जीआरपी ने शवों को आवश्यक कार्रवाई के बाद मोर्चरी में रखवा दिया है। वृंदावन रोड स्टेशन यार्ड में किलो मीटर संख्या 1406/18 के पास शुक्रवार को अम्बिकापुर हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इसकी सूचना ट्रेन के ड्राइवर ने रेलवे कंट्रोल को दी। रेलवे कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने उप निरीक्षक को मौके पर भेजा। मृतक ने पीले रंग के वस्त्र पहने हुए थे। तलाशी में मृतक के पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान संभव हो पाती।वहीं मथुरा दिल्ली रूट पर किलो मीटर संख्या 1498/10 के निकट ट्रेन संख्या 12471 बांद्रा टर्मिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.