बिहारशरीफ, मई 21 -- एकंगरसराय में शिक्षक पत्नी के कट गये दोनों पैर हरनौत में हादसे का शिकार हो गये बुजुर्ग फोटो : पावापुरी एमपी-पावापुरी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को एकंगरसराय में मृत महिला के परिजनों से मिलते सांसद कौशलेन्द्र कुमार। एकंगरसराय/हरनौत, निज संवाददाता। जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो लोगों की जान चली गयी। एकंगरसराय में शिक्षक की पत्नी के दोनों पैर कट गये। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वहीं, हरनौत में एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गये। कुछ लोग आत्महत्या की भी चर्चा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो की मौतहरनौत में बुजुर्ग की मौत हरनौत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन की चपेट में आकर मिरदाहाचक गांव निवासी 71 वर्षीय सियाशरण जमादार की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि...