अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते छह गिरफ्तार
बुलंदशहर, जून 24 -- कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस ने झाझर इनायतपुर रोड़ से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों के नाम ताहिर पुत्र शाबू निवासी शेरपुर ककोड़ देहात व राजू उर्फ राजकुमार पुत्र लवीश कुमार निवासी इनायतपुर बताए। दूसरे मामले में पुलिस ने झाझर जेवर रोड़ पर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के नाम सोनू निवासी बीछठ सुजानपुर,अनिल निवासी ठसराना थाना दनकौर,बिट्टू निवासी धनौरी थाना दनकौर व पुष्पेन्द्र निवासी इनायतपुर बताए। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते छह गिरफ्तार यह भी पढ़ें- घेराबंदी कर जुआ खेलते नौ लोगों को पकड़ा, नगदी बरामद यह भी पढ़ें- छाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.