बिजनौर, मार्च 3 -- नजीबाबाद। इस बार होलिका दहन अलग अलग स्थानो पर अलग अलग समय किया गया। कुछ स्थानो पर सोमवार की रात में 12:50 बजे से दो बजे के बींच , कुछ जगह मंगलवार को सुबह पांच बजे और कुछ स्थानो पर रात्रि में चन्द्र ग्रहण के बाद होलिका दहन किया गया। नगर का मौहल्ला टकसाल, चौक बाजार, मौहल्ला संतोमालन, बालकराम, डबल फाटक, सुराही बाजार, मौहल्ला मकबरा, मौहल्ला मुक्टेश्वर महादेव, भवन मंदिर सहित अन्य स्थानो पर विधि विधान से सभी श्रद्धालुओं के परिवारों और विश्व के कल्याण की कामना के लिए पंडितो ने पूजन कराया। होलिका मैया के पूजन के बाद कुछ स्थानो पर रात में 12:50 बजे से दो बजे के बींच ही होलिका दहन कर दिया गया जबकि अधिकांश स्थानो पर सुबह पांच बजे होलिका दहन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की रात चन्द्र ग्रहण के उपरान्त होलिका दहन किया जाये...