अलग-अलग सड़क हादसों में 10 से अधिक कांवड़िये घायल
बदायूं, अगस्त 11 -- उझानी। रविवार रात से सोमवार सुबह तक बरेली-मथुरा कांवड़ मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 10 से अधिक बाइक सवार कांवड़िये घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। हादसों के बाद कांवड़ मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए बाइक से कछला गंगा घाट आते-जाते समय अलीपुर मढ़िया तिराहा, बटला दौलत, करुआ पुल, कछला चौराहा और छतुइया के पास अलग-अलग हादसे हुए। बाइक फिसलने से जमरौली गांव की रहने वाली 60 वर्षीय राजबाला और उनकी 11 वर्षीय पौत्री मुस्कान पुत्री श्रवण कुमार घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Etah News: कासगंज रोड पर एक घंटें में हुए ताबड़ तोड़ हादसे, 21 से अधिक घायल पीलीभीत के बिलसंडा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.