शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- खुटार। क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सिंधौली थाना क्षेत्र के तेरा गांव निवासी विपिन, जितेंद्र और राहुल अपने साथी कार चालक लवलेश के साथ बरगदिया गांव में गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय गांव के पास जंगल क्षेत्र में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विपिन, जितेंद्र और राहुल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सारठ : दो सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल चालक लवलेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे द...