शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- खुटार। क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। जिसमें एक वृद्ध महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कुसुमा गांव निवासी सोबरन लाल की पत्नी तिकोली देवी 60 वर्ष अपनी पौत्री रोली 15 वर्ष के साथ थाना बंडा क्षेत्र के गांव रामपुर हीरा अपनी पुत्री के घर गई थी। मंगलवार को ई रिक्शा से वह अपनी पौत्री व नातिन मुस्कान 17 वर्ष के साथ अपने घर वापस जा रही थी। बंडा रोड पर मलिका गांव के मंदिर के पास ई रिक्शा में खुटार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे तीनों ई रिक्शा से रोड पर ही गिरकर घायल हो गई। हादसा के बाद ई रिक्शा व कार चालक वाहन सहित मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.