अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत चार घायल
बलिया, मार्च 13 -- नवानगर (बलिया)। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया चट्टी के पास शुक्रवार की सुबह निपनिया निवासी 60 वर्षीय विजय कुमार यादव साइकिल से चट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तड़वा निवासी 18 वर्षीय रंजीत की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सक ने दोनों को रेफर कर दिया।उधर, शुक्रवार की दोपहर में खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में भुड़ाडीह निवासी 26 वर्षीय अजय तथा बहेरी निवासी 17 वर्षीय किशन यादव पुत्र घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.