गिरडीह, अप्रैल 28 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में सोमवार रात और मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। गर्मी और शादी-विवाह के मौसम में रतजगा के कारण लगातार हो रहे हादसों से इलाके में दहशत है। बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी इंद्रदेव महतो के पुत्र चेतलाल महतो की सोमवार रात जमुनिया-अड़वारा मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मंगलवार को बगोदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक ने दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरो...