हाथरस, अप्रैल 24 -- शुक्रवार को अलग अलग सड़क हादसों में एक दो वर्षीय बच्ची तथा महिला की मौत हो गई। हाथरस जंक्शन के जलेसर रोड़ स्थित गांव लाखनूं में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची को बाइक ने टक्कर मार दी। तो वहीं शाम के वक्त आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर अपनी बीमार समधन को देखकर बुलट सवार महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। लाखनूं गांव में एक सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। यह घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में हुई। टक्कर लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान गांव लाखनूं निवासी शान मोहम्मद की दो वर्षीय बेटी परी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को...