अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल, दो हायर सेंटर रेफर
बिजनौर, मार्च 21 -- अफजलगढ़। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। शनिवार को रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव कल्लूवाला निवासी सतपाल सिंह की पत्नी कुलजीत कौर, सुखविंदर सिंह की पत्नी हरपिन्दर कौर तथा सुखविंदर सिंह की पत्नी हरजोत कौर ट्रेन से धामपुर रेलवे स्टेशन पर आए। इसके बाद धामपुर से टेम्पो द्वारा गांव आ रही थी। इस दौरान भूतपुरी पुल के समीप पहुंचते ही किसी वाहन ने टेम्पो में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें तीनों महिला घायल हो गईं। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुलजीत कौर को गम्भीरावस्था के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।वहीं, ईद के चलते धामपुर स्थित मोहल्ला जोशियान निवासी मुशीर पुत्र बशीर दोस्त शुएब के साथ बाइक से कालागढ़ जा रहा था। गांव कादराबाद के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.