अलग-अलग सड़क हादसों में दो शिवभक्त घायल
रुडकी, अगस्त 10 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो शिवभक्त घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुग्राम निवासी अंकित सोमवार सुबह बाइक से हरिद्वार से गुरुग्राम लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अंकित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके पैर में चोट आई है। अंकित ने बताया कि वह हरिद्वार से जल लेकर बाइक से गुरुग्राम लौट रहे थे। वहीं, दूसरे हादसे में भिवानी निवासी विक्रम सिंह नंगला इमरती के पास डंपर की चपेट में आकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सड़क हादसे में चार कांवड़िये घायल विक्रम डाक कांवड़ के साथ हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डंपर की चपेट में आने से वह घायल हो गए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में रील और रफ्तार का कहर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.