उन्नाव, फरवरी 16 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग मार्गों पर हुए सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद-हसनगंज संपर्क मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार सकतपुर गांव निवासी लखन पुत्र सतनू मुंशीगंज जाने के लिए घर से निकले थे। वह अभी मुंशीगंज बाजार के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लखन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी घटना लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मियागंज कस्बा स्थित खांवा तालाब के पास हुई। सफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.