काशीपुर, जनवरी 8 -- काशीपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत के मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूपी के ग्राम मिलक रामपुर निवासी करन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका बेटा केशव बीते पांच जनवरी की शाम अपने दोस्त प्रदीप के साथ बाइक पर काशीपुर बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से उनके बेटे की मौत हो गई। जबकि प्रदीप का इलाज अभी जारी है। वहीं ग्राम चांदपुर निवासी राहुल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एक जनवरी की रात उनके भाई रोहित सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। मालवा फार्म मोड़ के पास डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और भाई की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.